ईद-उल-अजहा पर मस्जिदों में अदा हुई नमाज, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ
रुद्रपुर, मई 28 -- खटीमा। गुरुवार को शहर की जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह 8 बजे इमाम मुफ्ती मुर्तजा अली ने अदा कराई। नमाज के बाद मुल्क और प्रदेश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआ की गई। इमाम ने कुर्बानी के पर्व का महत्व बताते हुए लोगों से बुराइयों का त्यागकर समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। ईद की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। इस दौरान प्रशासक कामिल खान, अब्दुल शकूर, शहंशाह हसन, हफीजुर्रहमान, मुस्तफा अली, सलीम अहमद, फारूक अहमद, शकील अंसारी, जाहिद अहमद और नासिर खान सहित हजारों लोग मौजूद रहे। वहीं भूड महोलिया स्थित गोसिया मस्जिद में इमाम अशफ़ाक़ अहमद ने ईद की नमाज अदा कराई और देश की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ मांगी। यह भी पढ़ें- शहर की तमाम मस्जिदों में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद की नमाज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.