ईद-उल-अजहा पर प्रशासन की अपील, खुले में न करें कुर्बानी
मेरठ, मई 27 -- ईद-उल-अजहा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को सरधना थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि खुले में कुर्बानी और सड़क पर नमाज किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इंस्पेक्टर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि त्योहार को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि कुर्बानी केवल निजी स्थानों पर पर्दे में की जाए और पशुओं के अवशेष निर्धारित स्थानों पर ही डाले जाएं। खुले में अवशेष फेंकने या गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- आपसी भाईचारे और त्याग का पर्व है बकरीद, मिलजुल कर मनाएं बैठक में चेयरपर्सन पति निजाम अंसारी से अवशेष दबाने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.