नई दिल्ली, मई 27 -- नई दिल्ली। छात्र संगठन आईसा ने ईद उल अजहा के दिन परीक्षाएं आयोजित किए जाने के खिलाफ बुधवार को डीयू की परीक्षा शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। इस मौके पर छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा स्वयं राजपत्रित अवकाश घोषित किए जाने के बावजूद परीक्षाएं आयोजित की जाने वाली हैं जो कि विश्वविद्यालय का बेहद असंवेदनशील फैसला है। इससे पूर्व, बुधवार की सुबह 11 बजे के बाद प्रदर्शन के लिए छात्र परीक्षा शाखा के बाहर जुटने लगे। इस दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और असंवेदनशीलता के आकोप लगाए। छात्रों ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शन को दबाने और छात्रों को परीक्षा शाखा परिसर से जबरन हटाने के लिए सैकड़ों सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया। यह भी पढ़ें- ईद उल अजहा पर परीक्षाएं कराने के विरोध में छात्रो ने किया प्...