मुरादाबाद, मई 28 -- ईद-उल-अजहा की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए शनिवार को ईदगाह और उसके आसपास के इलाके को 11 सेक्टर में बांटा गया। इस दोरान 10 डीएसपी के नेतृत्व में 500 पुलिसकर्मी तैनात रहे। ऊंचाई वाली 20 बिल्डिंग चिह्नित कर वहां रूफटॉप ड्यूटी में सशस्त्र जवान मुस्तैद नजर आए। पीएसी जवानों की दो कंपनी और 50 से अधिक पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में ड्यूटी देते दिखे। सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी की गई। डीएम राजेन्द्र पैंसिया और एसएसपी सतपाल अंतिल भी ईदगाह चौराहे पर डेरा डाले रहे। इस दौरान एडीएम सिटी ज्योति सिंह, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार, एएसपी अभिनव द्विवेदी, जॉइंट मजिस्ट्रेट शक्ति दुबे, सीओ कुलदीप कुमार गुप्ता, सीओ कटघर गौरव तिवारी, सीओ कोतवाली सुनीता दहिया, सीओ हाइवे राजेश कुमार, सीएफओ डॉ राजीव कुमार...