मुरादाबाद, मई 22 -- सुरजन नगर की मदीना मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज सामूहिक रूप से अदा की गई। नमाज से पूर्व शहर इमाम मुफ्ती मोहिउद्दीन कासमी ने अपने बयान में कहा कि आने वाले त्योहार ईद उल अजहा पर कोई भी नई परंपरा नहीं अपनाई जाए। त्योहार को मनाने के लिए जो नियम बनाए हुए हैं, सभी को उन्ही नियमों के अनुसार ईद उल अजहा का त्योहार मानना है। त्योहार मनाने से किसी भी मुस्लिम या गैर मुस्लिम भाई को तकलीफ नहीं पहुंचनी चाहिए। मुल्क में मनाए जाने वाले सभी त्योहार हिंदू मुस्लिम एकता एवं भाईचारे के साथ मनाए जाते हैं। यह भी पढ़ें- ईद उल अजहा पर कोई भी नई परंपरा नहीं अपनाई जाए यह भी पढ़ें- कुर्बानी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डालने से पूरी तरह परहेज करें यह भी पढ़ें- उत्तराखंड से भी चलेगी गाय को राष्ट्रीय ऐनिमल का दर्जा दिलाने की मुहिम

हिंदी ...