ईद-उल-अजहा को लेकर बेहतर व्यवस्थाओं की मांग
शामली, मई 21 -- शामली। ईद-उल-अजहा पर्व के अवसर पर बिजली, पानी, सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर एआईएमआईएम के पदाधिकारियों ने शामली कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में त्योहार के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कराने की मांग उठाई गई। ज्ञापन में कहा गया कि ईद-उल-अजहा के मौके पर बिजली और पानी की सुचारू आपूर्ति के साथ नगरपालिकाओं, नगर पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में विशेष साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही कुर्बानी के लिए लाए जाने वाले जानवरों को लाने-ले जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए भी आवश्यक इंतजाम किए जाएं।मांग यह भी पढ़ें- ईद उल जुहा पर नई परंपरा कायम न करने की अपील की गई कि नगरपालिकाओं, नगर पंचायतों तथा ग्राम पंचायतों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.