जामताड़ा, मई 27 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि। ईद-उल-अजहा (बकरीद के दौरान जिले में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर जामताड़ा विद्युत विभाग ने विशेष तैयारी की है। विभाग के कार्यपालक अभियंता अभिषेक आनंद ने बताया कि 27 से 28 मई तक जिले में आठ अस्थायी नियंत्रण कक्ष संचालित किए जाएंगे, ताकि किसी भी विद्युत समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके। यह भी पढ़ें- जेबीवीएनएल का शिकायत केंद्र आज से 24 घंटे रहेगा चालूविशेष तैयारी उन्होंने कहा कि सभी सहायक विद्युत अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने और पर्व के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जिलेभर में कुल आठ नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। जहां विद्युत कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सहायक विद्युत अभियंता नरेंद्र कुमार और कंप्यूटर आपरेटर अभय तिवारी ...