हरिद्वार, मई 24 -- ईद-उल-अजहा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पथरी पुलिस सतर्क हो गई है। पर्व के मद्देनजर अधिकारियों ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों के प्रधानों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। अधिकारियों ने साफ कहा कि अफवाह फैलाने, सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो प्रसारित करने और माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फेरूपुर पुलिस चौकी और थाना परिसर में आयोजित बैठक में धनपुरा, मुस्तफाबाद उर्फ पदार्था, गुज्जर बस्ती, नसिरपुर कलां, गढ़ोवाली, सराय, कस्समपुर, बुढ़ाहेड़ी, चांदपुर और कटारपुर समेत दर्जनों गांवों के प्रधान और प्रतिनिधि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा को लेकर पुलिस अलर्ट, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील बैठक में पुलिस अधिकारियो...