ईद-उल-अजहा को लेकर खीरी पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च
लखीमपुरखीरी, मई 27 -- लखीमपुर। आगामी ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराने के लिए एसएसपी डा. ख्याति गर्ग के निर्देशन में जिलेभर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है। एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के मिश्रित आबादी वाले और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में बकरीद को लेकर नगर निगम अलर्ट, निर्बाध होगी पानी की आपूर्ति, सुरक्षा कड़ी फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों को सतर्क रहने, संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं पर नजर रखने और माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिले के सभी सीओ और थाना प्रभारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। त्योहार के मद्देनजर पूरे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.