ईद उल-अजहा को लेकर एसपी ने किया पैदल मार्च
आगरा, मई 27 -- जनपद में ईद उल-अज़हा बकरीद की पूर्व संध्या पर एसपी ओपी सिंह ने पुलिस बल के साथ अमांपुर कस्बा में पैदल मार्च किया। बुधवार को एसपी ने अमांपुर कस्बा के मुख्य बाजार व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने, महिलाओं और बुजुर्गों के साथ शालीन व्यवहार करने के भी निर्देश दिए। जिले के सभी कोतवाली प्रभारियों को असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी से भी निगरानी करने के भी निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- ईद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम: 7 जोन, 27 सेक्टर में बांटा जिला, ड्रोन से निगरानी यह भी पढ़ें- बकरीद आज, 105 स्थानों पर नमाज, 27 सेक्टरों में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.