ईद उल अजहा के मद्देनजर डीएम-एसपी ने किया पैदल मार्च
अमरोहा, मई 28 -- अमरोहा। ईद उल अजहा त्योहार को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से बुधवार को डीएम डॉ.नितिन गौड़ व एसपी लखन सिंह यादव ने डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पतेई खालसा में सुरक्षा व्यवस्था एवं तैयारियों का जायजा लिया। पुलिस बल के साथ गांव में पैदल मार्च किया। संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। ड्रोन कैमरे से क्षेत्र में सतत निगरानी भी की। मार्च गांव में आंबेडकर मूर्ति, मेन बाजार, जामा मस्जिद आदि स्थानों से होकर गुजरा। दोनों आला अफसरों ने आम लोगों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। यह भी पढ़ें- आपसी भाई चारे के साथ मनाएं त्योहार कहा कि त्योहार को आपसी सद्भाव के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। इस दौरान अन्य संबंधित पुलिस-प्रशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.