मुरादाबाद, मई 22 -- ईद उल अजहा के त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाने हेतु शुक्रवार को पुलिस प्रशासन की ओर से सुरजन नगर पुलिस चौकी में सभा का आयोजन किया गया। पुलिस प्रशासन की ओर से सूचना देकर क्षेत्र के ग्राम प्रधानों एवं सम्मानित तथा जिम्मेदार व्यक्तियों को बुलाया गया। इस सभा का आयोजन ठाकुर द्वारा कोतवाली से आए हुए कोतवाल मनोज परमार ने चौकी इंचार्ज ओमकार सिंह एवं पुलिस टीम को साथ लेकर किया। मनोज परमार ने सभी ग्रामीण एवं सम्मानित व्यक्तियों से ईद उल अजहा पर होने वाली कुर्बानी के नियमों को समझाते हुए कहा कि कोई भी ग्रामीण कुर्बानी खुले में नहीं करेगा तथा किसी भी रास्ते पर गंदगी नहीं फैलाएगा। यह भी पढ़ें- सौहार्द से बनाए ईद-उल अजहा, अफवाह फैलाने वालों से बचें: एसडीएम ईद की नमाजे ईदगाह या मस्जिद में पढ़ी जाएंगी तथा कोई भी नमाज ईदगाह या मस्जिद के...