ईद उल अजहा की नमाज शांतिपूर्वक अदा, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ
शामली, मई 28 -- झिंझाना। कस्बे में गुरुवार को ईद उल अजहा का पर्व धार्मिक आस्था और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही ईदगाह और मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। निर्धारित समय पर ईद की नमाज अदा की गई, जिसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। नमाज के दौरान देश की तरक्की, अमन-चैन और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी गई। ईदगाह में तय समय पर नमाज शुरू होने के कारण काफी संख्या में कुछ नमाजी देर से पहुंचे, जिससे वे मुख्य नमाज में शामिल नहीं हो सके। बाद में ऐसे लोगों ने कस्बे की विभिन्न मस्जिदों में अलग-अलग जमात के साथ ईद की नमाज अदा की। यह भी पढ़ें- सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया ईद उल अजहा का त्योहार नमाज के बाद बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया तथा लोगों ने रिश्तेदारों और परिचितों के घर पहुंचकर मुबारकबाद दी।पर्व को लेकर नग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.