ईद उल अजहा की नमाज में मांगी मुल्क में अमन चैन की दुआ
बुलंदशहर, मई 28 -- जनपद भर में ईद उल अजहा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबाकरबाद दी। नगर की ईदगाह में शहर काजी मौलाना ओसामा ने ईद की नमाज अदा कराई। अकीदतमंदों ने मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। बृहस्पतिवार को ईद को लेकर सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोगों में खुशी का माहौल नजर आया। सुबह से ही शहर सहित देहात क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग नगर में ईदगाह पर नमाज अदा करने के लिए लोग पहुंचने शुरू हो गए। शहर काजी मौलाना ओसामा ने तकरीर में अल्लाह के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। दीन दुखियों की मदद करने की अपील की। नमाज के बाद दोनों हाथ उठाकर मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी गई। शहर शहर काजी ने व्यवस्थाओं को लेकर इंतजामिया कमेटी और पुलिस प्रशासन का शुक्रिया अदा किया। लोगों ने एक दूसरे के घरों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.