हमीरपुर, मई 28 -- हमीरपुर। जनपद में ईद-उल-अजहा का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। गुरुवार को ईदगाह में हजारों के मजमे ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन ओ अमान की दुआएं मांगी। पेशइमाम ने कुर्बानी की फजीलत बयान की। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इसके साथ ही तीन दिनों तक चलने वाली कुर्बानियों का सिलसिला शुरू हो गया। त्योहार को लेकर सुबह से ही मुस्लिम इलाकों में चहल-पहल दिखाई देने लगी थी। नमाज के वक्त का पहले ही ऐलान हो चुका था, इसलिए लोग तय वक्त पर ही ईदगाह की ओर चल पड़े। सुबह के पौने सात बजे ईदगाह में पेशइमाम सैय्यद इसरार अली ने हजारों के मजमे को ईद की नमाज अदा कराई। यह भी पढ़ें- देवरिया में कड़ी सुरक्षा के बीच पढ़ी गई ईद उल अजहा की नमाज नमाज से पूर्व उन्होंने कुर्बानी की फजीलत को बयान किया। बाद नमाज मुल्क में अमनो...