ईद उल अजहा की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी
आदित्यपुर, मई 29 -- चांडिल। चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में बकरीद भाईचारे के साथ मनाया गया। तिरुलडीह के नूरी मस्जिद, चौड़ा, आमड़ा, गौरांगकोचा, झिमड़ी, सिंदूरपुर, चांडिल के ईदगाह समेत विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नूरी मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। इसके बाद घरों में कुर्बानी पेश की गई। बकरीद को त्याग, कुर्बानी और इंसानियत का पर्व माना जाता है। मौके पर लोगों ने आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। नमाज के दौरान जिला प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट और पुलिस की भी तैनाती की गई थी। यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा की नमाज में अकीदतमंदों खुशहाली की दुआ देर शाम तक पुलिस सड़कों और चौक चौराहों पर गश्त कर रही थी। यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.