ईद-उल-अजहा की नमाज अदा, गले मिलकर दी मुबारकबाद
मुजफ्फरपुर, मई 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता जिलेभर में उत्सवी माहौल में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के ईदगाहों व मस्जिदों में सुबह निर्धारित समय पर नमाज अदा की गई। गोशाला रोड स्थित बड़ी ईदगाह में बड़ी संख्या में लोग बकरीद की नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। मौके पर कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी मुबारकबाद देने पहुंचे। ईदगाहों पर मेला लगा। यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा की नमाज अदा, गले मिलकर दी मुबारकबादबड़ी ईदगाह पर मुबारकबाद बड़ी ईदगाह पर पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्वी विवेक कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल समेत शहर के कई गणमान्य लोग गोशाला रोड पहुंचकर बकरीद की मुबारकबाद दी। कंपनीबाग, ब्रह्मपुरा, माड़ीपुर, जूरन छपरा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.