ईद-उल-अजहा की तैयारियों में जुटे लोग, बकरा बाजार में बढ़ी रौनक
शामली, मई 25 -- आगामी 28 मई को मनाए जाने वाले ईद-उल-अजहा को लेकर जनपद में तैयारियां तेज हो गई हैं। पर्व के नजदीक आते ही शहर का बकरा बाजार पूरी तरह गुलजार नजर आने लगा है। शामली के दिल्ली रोड पर देर रात लगने वाले बकरा बाजार में इन दिनों खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बाजार में दूर-दराज क्षेत्रों से व्यापारी विभिन्न नस्लों के बकरे लेकर पहुंच रहे हैं। बाजार में 20 हजार रुपये से लेकर 80 हजार रुपये तक कीमत वाले बकरे बिक्री के लिए लाए जा रहे हैं। खरीदार अपनी पसंद और बजट के अनुसार बकरों की खरीदारी कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा की तैयारियों में जुटे लोग, बकरा बाजार में बढ़ी रौनक बकरा व्यापारियों ईनाम, आसमोहम्मद, अकमल का कहना है कि इस बार बाजार में अच्छी संख्या में ग्राहक पहुंच रहे हैं। खासतौर पर बड़े और आकर्षक बकरों की मांग अधिक देखने को मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.