चतरा, मई 28 -- चतरा, संवाददाता। मुस्लिम धर्मावलबियों का त्याग और बलिदान का पर्व इद उल अजहा यानि बकरीद की सारी तैयारियां पूरी करली गयी है। गुरूवार से शुरू होकर तीन दिनों तक बकरीद पर्व मनाया जायेगा। बकरीद पर्व को लेकर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में खुब गहमा गहमी है। बाजारों में भी इस पर्व को लेकर रौनक दिख रही है। ग्रामीण क्षेत्र से लोग सुबह से ही पहुंचकर कपड़ों से लेकर जुते चप्पल व रेडीमेड के दुकानों में खुब भीड़ देखी गयी। गुरूवार को बकरीद पर्व है। इस दिन लोग बकरे आदि जानवरों की कुरबानी देते हैं। कुरबानी को लेकर मस्जिदों में भी एहतेयात बरतने की अपील की गयी है। कहा गया है कि कोई ऐसा काम न करें जिससे दूसरों को परेशानी हो। घरों में कुरबानी करें, खुले में कुरबानी नहीं करें। शुक्रवार को चतरा बाजार में बकरों का बाजार लगा था। यहां कुरबानी के लिये लोगों ...