लखनऊ, मई 27 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता यह भी पढ़ें- ईद की नमाज के लिए मस्जिदों में तैयारियां पूरी अल्लाह की राह में कुर्बानी देने का त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) गुरुवार 28 मई को अकीदत, मुहब्बत व परम्परा के अनुसार मनाया जाएगा। कुर्बानी का सिलसिला 28, 29 व 30 मई तक चलेगा। कुर्बानी को लेकर मुसलमानों में खूब उत्साह है। सोशल मीडिया पर मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरु हो गया है। मस्जिदों में तकबीरे तशरीक पढ़ी जाने लगी है। यह भी पढ़ें- जगजीवन स्टेडियम में 7:30 बजे पढ़ी जाएगी बकरीद की नमाजईद-उल-अजहा की तैयारियाँ ईद-उल-अजहा त्योहार को लेकर बुधवार को बाजारों में काफी रौनक रही। ईद-उल-अजहा की तैयारियों में जुटे लोगों ने बाजार से जमकर खरीदारी की। लोगों ने घरों की साज सज्जा के साथ ही त्योहार के मौके पर घर आने वाले मेहमानों को लजीज पकवानों और सेवईं खिलाने ...