बदायूं, मई 28 -- बदायूं। ईद-उल-अजहा का पर्व गुरुवार 28 मई को जिले भर में अकीदत के साथ मनाया जायेगा। ईदगाहों, मसाजिदों में ईद की नमाज अदा होगी। जिसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू होगा। त्योहार से पूर्व बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। ईद उल अजहा पर्व को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये हैं। मजिस्ट्रेट अफसरों के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। शहर में इर्द उल अजहां की मुख्य नमाज ईदगाह शम्सी में सुबह 9.30 बजे अदा होगी। प्रशासन ने खुले में कुर्बानी करने व सड़क पर नमाज अदा न करने की अपील की है। ईद उल अजहा की नमाज जामा मस्जिद, ईदगाह, आलिया कादरिया सहित जिले भर की मसाजिदों में नमाज अता कराई जायेगी। ईद का चांद दिखते ही मुस्लिम समुदाय के पर्व में उत्साह और उल्लास दिखाई दिया। वहीं ईद से पहले लोगों ने खूब खरीदारी की है। कु...