ईद-उल-अजहा आज, अकीदत के साथ अदा की जाएगी नमाज
चंदौली, मई 28 -- चंदौली। ईद-उल-अजहा का त्योहार जिले में गुरुवार को अकीदत के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर मुस्लिम समाज के लोग तैयारियों में जुटे रहे। ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए साफ-सफाई के साथ अन्य इंतजाम किया गया। वहीं सेंवइयां और कुर्बानी से जुड़े सामानों और बकरों की खरीद फरोख्त करने में भी लोग लगे रहे। इससे छोटे-बड़े दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पैगंबर हजरत इब्राहिम की ओर से अल्लाह के हुक्म पर अपने बेटे हजरत इस्माइल की कुर्बानी देने की तत्परता और उनके सर्वोच्च त्याग की याद में मनाया जाता है। यह त्योहार त्याग, बलिदान और इंसानियत का संदेश भी देता है। साथ ही अल्लाह के प्रति अटूट आस्था, आज्ञाकारिता और समर्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.