बागपत, मई 29 -- बागपत। ईद-उल-अजहा का त्योहार गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिलेभर की ईदगाह में हजारों की संख्या में लोगों ने समय से पहुंचकर नमाज अदा की है। ईदगाह प्रांगण के अंदर ही लोगों ने लाउडस्पीकर की धीमी आवाज के साथ नमाज अदा की है। मुस्लिम भाइयों ने भाईचारे, एकता और चैन ओर अमन की दुआ मांगी। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी काफी सतर्क नजर आया। डीएम और एसपी सुरक्षा-व्यवस्था की बागडौर स्वयं संभाले रहे। जिलेभर में गुरुवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जा रहा है। सुबह के समय जिलेभर की ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा हुई। इस दौरान कड़े सुरक्षा इंतजाम रहे। सभी ने ईदगाहों और मस्जिदों के अंदर ही नमाज अदा की। बागपत की ईदगाह पर तीन हजार से अधिक अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। इस दौरान शहर काजी हबीबुर्र रहमान ने देश में चैन-ओ-अमन दुआ कराई।...