ईद-उल-अजहा: शहर में रहेगा डायवर्जन, सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक कई मार्गों पर वाहनों की नो-एंट्री
मुरादाबाद, मई 27 -- मुरादाबाद। ईद-उल-अजहा पर्व के मद्देनजर 28 मई गुरुवार को शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि ईद-उल-अजहा का पर्व 28 मई को मनाया जाएगा। इस दौरान थाना गलशहीद क्षेत्र स्थित ईदगाह में सुबह 7:30 बजे नमाज अदा की जाएगी, जबकि शहर की अन्य मस्जिदों में सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच नमाज होगी। नमाज के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। एसपी ट्रैफिक के अनुसार हनुमान मूर्ति तिराहा, इंपीरियल तिराहा, कोहिनूर तिराहा, इन्द्रा चौक, मंडी चौक और संभली गेट से शहर के भीतरी क्षेत्रों की ओर सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा: शहर में रहेगा डायवर्जन, सुब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.