ईद-उल-अजहा: नमाज पढ़ी, समाज में अमन-चैन की दुआ मांगी
किशनगंज, मई 28 -- किशनगंज। जिलेभर में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए नमाजियों की भीड़ उमड़ने लगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और अमन-चैन की दुआ मांगी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा कर खुदा की इबादत की। नमाज के दौरान आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द का संदेश दिया गया। ईद-उल-अजहा का पर्व त्योहार त्याग, समर्पण और इंसानियत का संदेश देता है। बकरीद को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। यह भी पढ़ें- अमन, शांति, भाईचारा व इंसानियत का संदेश है ईद-उल-अजहा छोटे-छोटे बच्चे रंग-बिरंगे कुर्ता-पायजामा और टोपी पहनकर काफी खुश नजर आए। यह पर्व त्याग, इंसानियत, आपसी प्रेम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.