सहारनपुर, मई 29 -- सहारनपुर, संवाददाता। जनपद में ईद-उल-अजहा का पर्व बृहस्पतिवार को परंपरागत उल्लास, अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर और देहात क्षेत्र की प्रमुख ईदगाहों व मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने ईद की नमाज अदा कर देश-दुनिया में अमन, शांति, खुशहाली और आपसी सौहार्द की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। इसके पश्चात कुर्बानी दी गई। महानगर के अंबाला रोड स्थित मुख्य ईदगाह सहित शहर की विभिन्न मस्जिदों में सुबह से नमाज का सिलसिला शुरू हो गया था। मुख्य ईदगाह में सुबह आठ बजे ईद की नमाज अदा की गई। शहर काजी नदीम अख्तर ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। तकरीर में उन्होंने कहा कि इंसान को अपने गुनाहों से तौबा कर अल्लाह से माफी मांगनी चाह...