ईद ईद को लेकर बड़ी रौनक और चहल-पहल
जामताड़ा, मार्च 19 -- ईद ईद को लेकर बड़ी रौनक और चहल-पहल कुंडहित, प्रतिनिधि।पवित्र रमजान महिने का 28 वां रोजा बीतने के साथ ही ईद का पर्व नजदीक आ गया है, जिसे लेकर गांव की गलियों के साथ साथ बाजारों में चहल-पहल और रौनक बढ़ गयी है। सुबह से लेकर देर रात तक दुकानें ग्राहकों से खचाखच भरी दिख रही है। इफ्तार के बाद बाजारों में रोजेदारों की भीड़, देर रात तक खरीदारी करती नजर आ रही है। कुंडहित मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा सेवइयां, कपड़े, जूते-चप्पल, ज्वेलरी, चूड़ियां व कॉस्मेटिक आदि की खरीददारी की जा रही हैं। लोग अपनी पसंद के अनुसार कपड़े, जूते और चप्पल खरीद रहे है। महिलाएं ज्वेलरी, चूड़ी व कॉस्मेटिक की दुकानों में खरीदारी करती नजर आ रही है। दुकानदारों ने बताया कि इस बार लोग जमकर खरीदारी कर रहे है। उन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.