गढ़वा, मार्च 21 -- ईद आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है: विधायक श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। नगर ऊंटारी अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में ईद-उल-फितर का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और अकीदत के साथ मनाया गया। प्रखंड क्षेत्र के गोसाईबाग स्थित ईदगाह में बड़ी संख्या में नमाजियों ने पहुंचकर नमाज अदा की।उसके अलावा कधवन, नरही, कुशदंड, बरडीहा जामा मस्जिद, सोनवर्षा, हुलहुला खुर्द, ठरका सहित कई ईदगाहों और मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। गोसाईबाग ईदगाह में स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव, उनके पुत्र मानवेंद्र प्रताप देव, अल्पसंख्यक विभाग प्रतिनिधि तस्लीम खंज़नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि प्रकाश बबलू, उपाध्यक्ष संध्या देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। विधायक ने कहा कि ईद का त्योहार प्रे...