अररिया, मार्च 16 -- रानीगंज। एक संवाददाता। अब ईद पर्व सामने है। इन दिनों ईद को लेकर खरीदारी के लिये हजारों की संख्या में लोग बाजारों के रुख करने लगे हैं। चूंकि ईद पर्व में अब गीतनी के कुछ दिन ही बचे हैं। ईद के मौके पर नए कपड़े सहित अन्य परिधानों की खरीदारी के लिए बाजारों में खूब भीड़ उमड़ रही है। खरीददारी के पहुंच रहे लोगों के वाहन दुकान के आगे सड़क पर लगे रहते हैं। इसके कारण रानीगंज बाजार में पूरे दिन सड़क जाम की स्थिति बनी रहती है। सोमवार को रानीगंज बाजार के काली मंदिर चौक के समीप दिनभर भीषण जाम की स्थिति बनी रही। यहां तक की इस भीषण गर्मी व धूप में कई पैदल राहगीर भी घंटो तक जाम में फंसे रहने को मजबूर हुए। इधर दुकानों के आगे बाइक सहित अन्य वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है। कानदार तो अपनी दुकानदारी में व्यस्त रहते हैं। दुकानों के आगे वाहन लगाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.