सीवान, मार्च 21 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। पारंपरिक रूप से हर्षोल्लास व उमंग के साथ ईद का त्योहार शनिवार को मनाया जायेगा। ईद की मुख्य नमाज शहर के नया किला नवलपुर ईदगाह में सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर अदा की जायेगी। नवलपुर ईदगाह में एदारा सरिया के काजिये शहर मुफ्ती इरफान चिश्ती रोजेदारों को ईद की नमाज अदा करायेंगे। ईद के दिन शहर समेत पूरे जिले में सुरक्षा-व्यवस्था की पुख्ता तैयारी की गई है। इस संदर्भ में डीएम विवेक रंजन मैत्रेय व एसपी पूरन कुमार झा ने संयुक्त रूप से दिशा-निर्देश जारी किया है। टाउन थाना क्षेत्र, नवलपुर ईदगाह, बड़ी मस्जिद, शांति वट वृक्ष, हाफिजी चौक, दरबार मस्जिद, नया किला मैदान, डीएवी मोड़, पुराना किला मस्जिद, शेख मोहल्ला मस्जिद, विशुनपक्का मोड़, कागजी मोहल्ला, नवलपुर मस्जिद व रजिस्ट्री कचहरी मस्जिद समेत जिले भर में 463 स्...