गौरीगंज, मार्च 20 -- अमेठी,संवाददाता। ईद का पर्व शनिवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर जिले की 101 मस्जिदों व 117 ईदगाहों में ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। ईद की नमाज के लिए पुलिस प्रशासन ने शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े प्रबंध किए हैं। पूरे जिले को चार जोन, 17 सेक्टर व 10 सब सेक्टरों में बांटकर एसडीएम, सीओ व थाना प्रभारियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पर्व को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने शनिवार को जमकर खरीदारी की। एसडीएम व सीओ होंगे जोनल प्रभारीईद की नमाज के लिए जिले की चारों तहसीलों को जोन बनाया गया है। जिसमें संबंधित एसडीएम व सीओ को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वहीं सभी 17 थाना क्षेत्रों को सेक्टर बनाकर संबंधित थाना प्रभारी के साथ तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीडीओ व पीडब्लूडी के सहायक अभियं...