हाजीपुर, मार्च 20 -- हाजीपुर । निज संवाददाता ईद-उल-फितर त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। वहीं ईद की नमाज और इस पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किया है। पूरा प्रशासन अलर्ट मोड में काम कर रहा है। शहर से लेकर गांव तक मस्जिदों, ईदगाहों और चिह्नित सर्वाजनिक स्थलों पर 324 मजिस्ट्रेट और लगभग 1200 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। डीएम वर्षा सिंह और एसपी विक्रम सिहाग सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद का त्योहार संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था की स्वयं मॉनिटिरिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही डीएम ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपनी परंपरा के अनुरूप ईद, छठ और रामनवनी के पर्वों को शांति एवं भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न देते हुए प्रशासन का सहयोग करें। 20 मार्च को रमजान माह का अंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.