गढ़वा, मार्च 20 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलेभर में शनिवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। रमजान के पवित्र महीने के अंतिम पड़ाव पर पहुंचते ही बाजारों में रौनक दिखाई देने लगी है। शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जमकर खरीदारी की। खासकर सेवई, टोपी, कुर्ता-पायजामा और अन्य जरूरी सामानों की खरीदारी के लिए दुकानों पर भीड़ उमड़ी। सुबह से ही शहर के प्रमुख बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ गई थी। रोजेदारों ने इफ्तार के बाद देर रात तक खरीदारी की। उससे बाजारों में देर रात तक चहल-पहल बनी रही। दुकानदारों के अनुसार इस बार भी सेवई की मांग सबसे अधिक रही। लोग अलग-अलग प्रकार की सेवईं जैसे महीन सेवई, किमामी सेवई और पैक्ड ब्रांडेड सेवई खरीदते नजर आए।मझिआंव मोड़ पर ईद की दुकान सजाए अरसद ने बताया...