आरा, मार्च 20 -- -कपड़ों की खरीदारी को लेकर बच्चों और युवाओं में रहा उत्साह आरा, निज प्रतिनिधि। ईद को ले जिला मुख्यालय सहित प्रखंड मुख्यालयों के बाजार शुक्रवार को गुलजार रहे। बाजारों में खरीदारी को ले चहल-पहल रही। बड़ी संख्या में लोग ग्रामीण क्षेत्रों से आरा शहर के बाजारों में पहुंचे। धूप के बावजूद बाजारों में भीड़ रही। कपड़ों की खरीदारी को लेकर बच्चों और युवाओं में काफी उमंग देखा गया। हालांकि अधिकतर युवाओं में जहां पैठान सूट व कुर्ता-पायजामा की खरीदारी को लेकर होड़ मची रही, तो तो बच्चे डिजाइनदार रंग-बिरंगी शेरवानी की खरीदारी को लेकर जिद कर रहे थे। वहीं बुजुर्ग कुर्ता और परंपरागत लुंगी को तरजीह दी। दूसरी ओर महिलाएं भी शृंगार और सौदंर्य प्रसाधन के सामानों और कपड़ों की खरीदारी करती मिलीं। शहर में कपड़े की दुकानों पर युवाओं की भीड़ अधिक रही। यु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.