बगहा, मार्च 20 -- बगहा, हमारे संवाददाता। ईद पर्व नजदीक आते ही नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के बाजार पूरी तरह गुलजार हो उठे हैं। बाजार में तैरती इत्र और सेवइयों की खुशबू माहौल को और भी खास बना रही है। बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया है। खासकर शाम होते ही बाजारों में लोगों की आवाजाही और भी बढ़ जा रही है। ईद की तैयारी को लेकर लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। किराना दुकानों से लेकर रेडीमेड कपड़ों की दुकानों तक ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। सबसे ज्यादा भीड़ टेलर की दुकानों पर उमड़ रही है, जहां लोग नए कपड़े सिलवाने के लिए पहुंच रहे हैं। टेलरों के पास काम का दबाव इतना बढ़ गया है कि कई जगहों पर डिलीवरी की तारीख आगे बढ़ानी पड़ रही है। खाद्य सामग्री की दुकानों पर भी खूब बिक्री हो रही है। सेवई,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.