बगहा, मार्च 21 -- बेतिया, हमारे संवाददाता। रमजान के पाक महीने की समाप्ति के बाद शनिवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद उल फितर मनाया और एक दूसरे को मुबारकबाद दी। नगर के अलग-अलग मस्जिदों में 7:15 बजे से लेकर 7:45 के बीच नमाज पढ़ा गया जिसकी सूचना पहले से जारी कर दी गई थी। नमाज पढ़ने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे को गले लगाया और ईद की मुबारकबाद देते हुए सभी की सलामती तथा देश में अमन चैन के लिए दुआएं मांगी। निर्धारित किए गए समय सारणी के अनुरूप नगर के अलग-अलग मस्जिदों में और उसके बाहर तक मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए। नमाज अदा करते समय कई बार सड़क जाम की स्थिति बनी लेकिन जिला पुलिस की जवानों की सक्रियता के कारण किसी को कोई परेशानी नहीं हुई। बेतिया के जंगी मस्जिद के बाहर सड़कों के ऊपर शामियाना लगा दिया गया था ताकि नमाज पढ़ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.