ईदू खान बने मोहर्रम कमिटी के सदर
रांची, जून 11 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड के अंजुमन कैंपस चकमे में गुरुवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 27 जून को मोहर्रम मेला आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर सेंट्रल मोहर्रम कमेटी का गठन भी किया गया। कमेटी में सदर ईदू खान, सचिव तस्लीम अंसारी, खजांची नदीम शान, उपसदर मेहमान अंसारी, उपसचिव गुलफान अंसारी तथा संरक्षक के रूप में शमीम बड़ेहार, जाकिर हुसैन, नुरूल होदा खान, अमन राज और सज्जाद अहमद अंसारी को शामिल किया गया है। इसके अलावा सभी गांवों से कार्यकारी सदस्य भी बनाए गए हैं, ताकि मोहर्रम जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके। यह भी पढ़ें- रांची में 27 को निकलेगा मोहर्रम का जुलूस, सेंट्रल कमेटी का विस्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.