काशीपुर, मार्च 17 -- जसपुर। ईद-उल-फितर को लेकर हुई अमन कमेटी की बैठक में पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई। मंगलवार को कोतवाली परिसर में हुई बैठक में एसडीएम राहुल शाह ने ईद पर्व के दौरान आने वाली समस्याओं और सुझाव को सुना। साथ ही हर संभव व्यवस्था बनाने के अफसरों को निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट ने कहा कि ईद नजदीक है। देर रात तक महिला और पुरुष खरीदारी कर रहे हैं। जेब कतरे सक्रिय हो जाते हैं। उनकी सुरक्षा के लिए बाजार में पुलिस पिकेट लगाने, ईद तक कोतवाली रोड पर ई-रिक्शाओं की नो एंट्री करने को कहा। उन्होंने ईद पर बिजली, पानी की व्यवस्था दुरूस्त करने को कहा। पुलिस ने ईद पर व्यवस्था दुरूस्त कराने का भरोसा दिलाया। यहॉ शहर इमाम मौलाना अयूब, एसएसआई जावेद मलिक, हरिओम सिंह, राशिद सिद्दीकी, शमीम अहमद, हकीम जफर, उदयवीर सिंह आदि रहे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.