काशीपुर, मार्च 11 -- जसपुर। रमज़ान के 22 रोज़े आ चुके हैं। आधा से अधिक रमज़ान बीतने के बाद बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। रात 10 बजे तक बाजारों में दुकानें खुल रही है। रोज़ेदारों ने ईद की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नए कपड़े सिलवाने को टेलरों पर भी जमावड़ा है, तो रेडीमेड कपड़े खरीदने को दुकानों पर भी भीड़ पहुंच रही है। बुधवार को 21वां रोज़ा रहा। रोज़ेदार पांचों वक्तों की फर्ज नमाज व तरावीह की नमाज पाबंदी से अदा कर रहे हैं। तरावीह की नमाज प्रतिदिन दस बजे तक पूरी हो रही है। इसके बाद बाजारों में भीड़ का आलम देखा जा सकता है। कपड़े एवं जूतों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रहती है। रोज़ की भांति बुधवार को भी तरावीह के बाद बाजार में काफी रौनक रही। शहर इमाम मोलाना अयूब ने रमजान में इबादत करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.