रामपुर, मई 8 -- नायब इमाम ए शहर एवं इमाम जामा मस्जिद मौलवी फैजान खां ने शुक्रवार को कुतबे के दौरान कहा कि त्यौहार हर मजहब में मनाए जाते है। कोई भी मजहब ऐसा नहीं है जिसमें कोई त्योहार ना हो। हर फिरके के लोग अपने अपने मजहब के साथ त्यौहार मनाते है। मजहब ऐ इस्लाम में दो ईदे है। एक ईद को ईदुलफितर के नाम से मनाया जाता है और दूसरी ईद को ईदुल अजहा के नाम से मनाया जाता है। ईदुलफितर का त्यौहार निकल चुका है। ईदुल अजहा के त्यौहार पर मुसलमान इबादत कर अल्लाह को खुश करके उसकी रजा हासिल करते हैं। उनहोने मुसलिम समुदाय के लोगो से अपील की कि ईदुल अजहा के त्यौहार पर प्रतिबंधित जानवरो की कुर्बानी ना करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.