ईदुल अजहा पर गाइडलाइन का पालन करें, खुले में न करें कुर्बानी: सैयद अख्तर चिश्ती
औरैया, मई 22 -- फफूंद, संवाददाता। खानकाह आस्ताना आलिया फफूंद शरीफ के सज्जादा नशीन सैयद अख्तर मियां चिश्ती ने ईदुल अजहा पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय से सरकार की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खुले स्थानों, सड़कों और सार्वजनिक जगहों पर कुर्बानी न करें तथा कुर्बानी से जुड़े फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने से बचें। शुक्रवार को जारी अपील में सैयद अख्तर मियां चिश्ती ने कहा कि कुर्बानी इस्लाम की अहम निशानी और सुन्नत-ए-इब्राहीमी के साथ सुन्नत-ए-मुहम्मदी भी है। अल्लाह तआला के यहां कुर्बानी का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष ईदुल अजहा का पर्व 28 मई को मनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करो, जमीयत उलेमा चलाएगा मुहिम; बकरीद पर मुसलमानों से खास अपील ईदगाह में सुबह 6:30 बजे और आस्ताना आलिया में सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.