ईदुल अजहा कल, तैयारियां पूरी
बुलंदशहर, मई 26 -- ईदुल अजहा का पर्व 28 मई को मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर शहर और देहात क्षेत्रों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। ईद की नमाज शहरकाजी मौलाना ओसामा अदा कराएंगे। मंगलवार को कुर्बानी के पशुओं की खरीद-फरोख्त के लिए लोगों की भीड़ बाजारों और पशु पेंठ में उमड़ रही है। नगर में मामन चुंगी के निकट प्रत्येक मंगलवार को लगने वाली पशु पेंठ में ईद से पहले बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और कुर्बानी के लिए पशुओं की खरीदारी की। पशु विक्रेताओं और खरीदारों की भारी भीड़ के चलते पूरे दिन क्षेत्र में चहल-पहल बनी रही। यह भी पढ़ें- मदीना मस्जिद में 6 बजे अदा की जाएगी ईद उल अजहा की नमाज़बाजार में भीड़ वहीं ईद के मद्देनजर कपड़े, जूते, टोपी, सेवईं और अन्य जरूरी सामानों की खरीदारी के लिए बाजारों में भी भीड़ बढ़ने लगी है। शाम ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.