ईदुलजुहा पर प्र्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करें : तहसीलदार
काशीपुर, मई 24 -- जसपुर, संवाददाता। कोतवाली में रविवार को हुई अमन कमेटी की बैठक में तहसीलदार दलीप सिंह ने नागरिकों से ईद-उल-जुहा का पर्व आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही नियमों का पालन करते हुए स्लाटर हाउस में ही बड़े जानवरों की कुर्बानी करने की बात कही। उन्होंने प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करने को कहा। तहसीलदार ने अफसरों से बिजली और पानी देने को कहा। अफसरों ने वेस्ट मीट को निर्धारित स्थान पर ही दबाने के निर्देश दिए गए। पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट ने बताया कि नमाज के लिए ईदगाह में सफाई का काम चल रहा है। यहां कोतवाल राजेश पांडे, एसएसआई भौपाल राम पौरी, जिपं सदस्य नईम प्रधान, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह, दिलशाद शाह प्रधान, सादिक अली, शहाबुद्दीन, वसीम खान डॉ.बीएस गौतम, सोनू सिंह, अर्पित, महफूज अली, नासिर अली, हाजी हमीद, हकीम ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.