कटिहार, मार्च 21 -- कटिहार, एक संवाददाता आगामी ईद पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने सहायक थाना क्षेत्र स्थित ललियाही ईदगाह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, भीड़ प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईद पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागों को समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...