आगरा, जनवरी 7 -- स्टेशन इंप्रूवमेंट ग्रुप टीम ने बुधवार को ईदगाह जंक्शन स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने नवनिर्मित बिल्डिंग, खानपान सेवा, पेयजल, यात्रियों के बैठने की सुविधा, स्टेशन साफ-सफाई का गहन निरीक्षण किया। यात्री सुविधाओं के रखरखाव और उन्हें बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों ने स्टेशन पर कार्यरत निरीक्षक एवं पर्यवेक्षकों की काउंसिलिंग की। साफ-सफाई उच्च स्तरीय बनाये रखने के निर्देश दिए। टीम में डीसीएम बीएस चौहान, टीके अग्निहोत्री सहायक सुरक्षा आयुक्त, पीसी अग्रवाल, जितेंद्र कुमार, मुकेश मीणा, डॉ. धीरज गुप्ता शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.