ईदगाह रेलवे स्टेशन पर नि:शुल्क जल सेवा का शुभारंभ
आगरा, अप्रैल 27 -- ईदगाह जं. रेलवे स्टेशन पर उन्नति मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क जल सेवा का शुभारंभ सोमवार को हुआ। गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई जल सेवा से स्टेशन से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों के यात्रियों को शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। सोमवार को जल सेवा के शुभारंभ के अवसर पर मंडल वाणिज्य निरीक्षक घनश्याम मीना व मुख्य टिकट निरीक्षक सहित ट्रस्ट के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। डीआरएम ने उन्नति मानव सेवा ट्रस्ट की स्टेशन पर जल सेवा शुरू करने की सराहना की है। यह भी पढ़ें- छात्रों ने यात्रियों को ट्रेनों में पानी पिलाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.