कानपुर, मार्च 14 -- कानपुर। कैंट विधान सभा के ईदगाह मैदान में राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी छात्रसभा ने रोजा इफ्तार का आयोजन किया। इफ्तार में हज़ारों की तादाद में रोजेदारों ने शिरकत की। इनमें मुख्य रूप से दद्दू प्रसाद, बादशाह सिंह, पूर्व सांसद राजाराम पाल, जूही सिंह, आलोक मिश्रा, रामकरन और अरुण राजा आदि पहुंचे। रोज़ेदारों ने खजूर खाकर एवं पानी पीकर अपना रोजा खोला। रोजा इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज़ मौलाना मोहम्मद हस्सान ने अदा कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...