लखनऊ, मई 10 -- इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की ओर से ईदगाह लखनऊ में मेधावी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए। समारोह में लगभग 300 विद्यार्थियों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें सीएमएस, ला मार्टिनियर कॉलेज, क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कैथेड्रल कॉलेज, द लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट, सेंट मेरी इंटर कॉलेज और शाहीन अकादमी जैसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं शामिल थे। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि इस समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि लखनऊ ...