मुरादाबाद, मार्च 24 -- ईद उल फितर की नमाज के दौरान चंदा इकट्ठा करने पर हुए विवाद का मामला गहरा गया है। इस मामले में ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष और एक मौलाना ने तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया,वहीं पुलिस शांति भंग की भी कार्यवाही कर रही है। बिलारी के मोहल्ला अंसारियान निवासी पूर्व सभासद और ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष हाजी रफी उर्फ राजू ने कोतवाली में तहरीर दी, 21 मार्च को वह ईदगाह में ईद की नमाज की व्यवस्था में लगे हुए थे,वह माइक से चंदा कर रहे थे। तभी ईदगाह में मौजूद मुजीबुर्रहमान और हबीबुर्रहमान उनके पास आकर चंदा का विरोध करने लगे। दोनों ने उनके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट भी की। इस दौरान हसन रजा,दानिश और अनीश ने उन्हें बचाया। वहीं दूसरे पक्ष मुजीबुर्रहमान पुत्र मोहम्मद सलीम निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.