साहिबगंज, अप्रैल 12 -- साहिबगंज। नगर परिषद के वार्ड नंबर 9 की पार्षद रिफत प्रवीण ने मुस्लिम कब्रिस्तान व ईदगाह की समस्या पर अध्यक्ष को पत्र लिखा है। रिफत प्रवीण ने बताया कि साहिबगंज शहर में मुस्लिम समुदाय के लिए एकमात्र कब्रिस्तान व ईदगाह है। वहां पूरे शहर के लोग मिट्टी मंजिल और ईदगाह में ईद व बकरीद की नमाज के लिए जाते हैं। ईदगाह में बारिश हो जाने के कारण मिट्टी दलदली बन जाती है और नमाज नहीं हो पाती है। इसपर ईदगाह में कम से कम 3000 स्क्वायर फीट जमीन समतलीकरण कर पेवर्स ब्लॉक लगाने की अनुशंसा उन्होंने की है। कब्रिस्तान में लगे हाई मास्ट लाइट जो एक साल पूर्व कंपनी के स्तर से लगाया गया है वह भी बंद है। हाई मास्ट लाइट की रिपेयरिंग कराई जाए और कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करते हुए एफडी मनी को जब्त किया जाए। फोटो 12, पार्षद रिफत प्रवीण।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.